पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और राजग सहयोगियों से मिले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
लखनऊ, 05 जुलाई ( वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को अपने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।आज सुबह आयोजित बैठक में श्री नवीन ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से मुलाकात कर संगठन के अनुभवों, संगठनात्मक मजबूती और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने अपने अनुभव साझा किए, जिन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गंभीरता से चर्चा की।
इसके बाद श्री नितिन नवीन ने राजग के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। इसमें राष्ट्रीय लोक दल (रालोद ) से त्रिलोक त्यागी, निषाद पार्टी से संजय निषाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) से ओम प्रकाश राजभर और अपना दल (एस) से आशीष पटेल शामिल हुए।
बैठक के दौरान सहयोगी दलों के नेताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे, जिन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ध्यानपूर्वक सुना। सूत्रों के अनुसार श्री नितिन नवीन ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी और गठबंधन की ओर से जिताऊ उम्मीदवारों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि 2027 के चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा तथा राजग के सभी सहयोगी दलों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा इसी व्यापक चुनावी तैयारी का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें