चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली सद्बुद्धि यात्रा
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चंदा और चढ़ावा चोरी मामले को लेकर मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में " सद्बुद्धि यात्रा" सिविल लाइन्स सुभाष चौराहे से हनुमान मंदिर तक निकाली गई।
प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने आरोप लगाते हुए इस विवाद को सीधे तौर पर भाजपा- आरएसएस का गंठजोड़ वाला " घोटाला " बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा की राजनीति अब वोट चोरी , सीट चोरी , चंदा चोरी की तीन तरफा रणनीति के इर्द.गिर्द घूमती है। कांग्रेसियों ने इस प्रकरण की न्यायिक जांच सर्वोच्च न्यायालय के सिटिंग जजो की निगरानी में कराये जाने की मांग की।
इस दौरान शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी , मुकुंद तिवारी , हरिकेश त्रिपाठी , विवेकानंद पाठक , अनूप त्रिपाठी , समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें