आदित्य ठाकरे के बयान पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का पलटवार


प्रयागराज,12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुए राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और गड़बड़ियों को लेकर आदित्य ठाकरे के बयान पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पलटवार करते हुए कहा कि आदित्य ठाकरे का जो बयान है वो दुर्भाग्यपूर्ण है।

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा है कि आदित्य ठाकरे और उनके पिता उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र की जनता ने नकार दिया है। उन्होंने कहा है कि शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने हिंदुत्व की अलख जगाई थी। लेकिन उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे आज अपने स्वार्थ के लिए राम मंदिर पर सवाल उठाने वाले लोगों की ही गोद में जाकर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा है कि आज आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे को यह साबित करना पड़ रहा है कि उनके पास बाला साहेब ठाकरे की विरासत है और वह बाला साहब ठाकरे के ही वंशज हैं। आज आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे को खुद को साबित करने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाने पड़ रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि आज हिंदुस्तान की तरक्की और प्रगति चाहने वाला देश का नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा है कि गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक बीजेपी को मिल रही सफलता इस बात का प्रमाण है। गौरतलब है कि आदित्य ठाकरे
ने भाजपा पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि "भाजपा अब बाबर जनता पार्टी बन गई है" और आरोप लगाया कि पार्टी इस कथित लूट व नीट जैसे घोटालों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा समान नागरिक संहिता का मुद्दा उठा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास