अतीक की बेनामी संपत्ति पर पद्म आवास योजना , बनेंगे टू बीएचके के 602 फ्लैट्स


प्रयागराज,24 अगस्त (:)अतीक की बेनामी संपत्ति पर चकिया की कसारी.मसारी आवास योजना में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए)  की प्रस्तावित आधुनिक बहुमंजिला ग्रुप हाउसिंग को रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) की हरी झंडी मिल गई है।

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ऋषि राज के अनुसार इस जमीन पर अतीक और उसके गुर्गों का कब्जा था। मुक्त कराई गई इस जमीन पर आधुनिक ग्रुप हाउसिंग परियोजना प्रस्तावित की गई थी। रेरा से मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।

       पद्म आवास योजना से हाईकोर्ट महज 4.50 किलोमीतर की दूरी पर होगा। वहीं, प्रयागराज जंक्शन की दूरी चार किमी व सिविल लाइंस बस अड्डे की दूरी छह किमी होगी। एयरपोर्ट आठ किमी की दूरी पर पड़ेगा और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन ढाई किमी दूर होगा।

        ग्रुप हाउसिंग में किस तरह के आवास चाहिए, इसके लिए पीडीए ने आम लोगों से सुझाव आमंत्रित किए थे। पीडीए ने तीन विकल्प दिए थे जिनमें वन.बीएचके , टू.बीएचके और थ्री.बीएचके के फ्लैट शामिल थे। एक हजार से अधिक लोगों ने सुझाव दिए थे। 70 फीसदी लोगों ने टू.बीएचके फ्लैट को वरीयता दी थी। इसके आधार पर पीडीए ने 602.बीएचके फ्लैट बनाने का निर्णय लिया। 14 मंजिल वाली इस ग्रुप हाउसिंग में टू.बीएचके के 602 फ्लैट बनाए जाएंगे।कुल 9811.35 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में ग्रुप हाउसिंग बनाई जाएगी।

            परियोजना पर 150 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रति आवास अनुमानित लागत 28 लाख रुपये आएगी। हर तल पर 43 फ्लैट होंगे और हर फ्लैट में एक ड्रॉइंग रूमए दो बेडरूम , दो टॉयलेट एक बालकनी एक किचन होगा। कुल 9811.35 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में ग्रुप हाउसिंग बनाई जाएगी। पार्किंग व 14 मंजिल वाली बिल्डिंग की ऊंचाई 44.85 वर्ग मीटर होगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास