ग्राम पंचायत अब केवल कार्य करने वाली संस्था नहीं बल्कि योजना क्रियान्वयन और विकास का केंद्र है: केशव मौर्य
प्रयागराज , ( दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ग्राम पंचायत अब केवल कार्य करने वाली संस्था नहीं बल्कि योजना क्रियान्वयन और विकास का केंद्र है।
ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने और सहभागी ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में गुरुवार को आयोजित ‘पंच सम्मेलन" में
कहा कि ग्राम पंचायत अब केवल कार्य करने वाली संस्था नहीं बल्कि योजना क्रियान्वयन और विकास का केंद्र है। विकसित भारत के निर्माण की शुरुआत विकसित पंचायत से हुआ।
श्री मौर्य ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों की क्षमता को सुदृढ़ करते हुए वीबी जी राम जी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जमीनी स्तर पर संस्थागत तैयारियों को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि आज यहां पर विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी) की पुस्तिका का विमोचन हुआ है। इस पुस्तिका में कैसे विकसित ग्राम सभा, ग्रामीण क्षेत्र बनाना है, इससे सम्बंधित सभी जानकारियां पुस्तिका में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना में अभी तक जिस अनुपात में काम होना चाहिए था, अभी उतनी श्रमशक्ति हमारे ग्राम सभा के विकास के लिए नहीं लगी है। जी राम जी योजना के अन्तर्गत लीकेज की सम्भावना नहीं है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की मंशा है कि ग्राम का सर्वांगीण विकास हो, इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं है। गरीब लोगो को अमीर बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार कार्य कर रही है।उन्होंने ग्राम प्रधानों से अच्छे कामों का सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा है। सरकारी सेवकों को ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि आज विकास कार्य के लिए जो धनराशि जारी होेती है, उसका शत-प्रतिशत पैसा योजनाओं में उपयोग होता है। भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। डबल इंजन की सरकार में महिलाएं लगातार सशक्त हो रही है तथा आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा ग्राम पंचायत तीनों ईकाईयों को मिलकर ग्रामीण क्षेत्र को चमाचम बनाते हुए हर प्रकार से मजबूत बनाना है। प्रदेश सरकार में बिजली व्यवस्था चुस्त-दूरूस्त हुई है तथा निर्धारित समय के अनुसार शहरी तथा गांव क्षेत्र को बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।
श्री मौर्य ने कहा डबल इंजन की सरकार में देश व प्रदेश में सकारात्मक बदलाव हुआ है। विकास के बड़े-बड़े कार्य हुए है तथा हो रहे है, जो धरातल पर दिखायी दे रहे है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है, जिससे कनेक्टिीविटी बेहतर हुई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें