पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के पुतले को चप्पलों से पीटा , आग के हवाले किया
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) अयोध्या श्रीराम मंदिर म चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के लोकसभा परिसर मे किए गए नौटंकी को लेकर प्रयागराज मे राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने सुभाष चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए उनके पुतले को चप्पलों से पीटा और फिर आग के हवाले कर दिया |
राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी के नेतृत्व मे कार्यकर्ता सुभाष चौराहे पर एकत्र हुए| प्रदर्शनकारियों ने पप्पू यादव के पुतले को चप्पलों से पीटा और फिर आग लगा दी| इस दौरान “ सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाए गए |
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा परिसर मे भगवा वस्त्र पहनकर प्रदर्शन कर सनातन धर्म और हिन्दू समाज कि भावनाओं को आहत किया है | संगठन के पदाधिकारियों ने इसे धार्मिक आस्था का अपमान बताया है|
अध्यक्ष ने कहा कि पप्पू यादव ने भगवान श्रीराम और सनातन परंपरा का अपमान किया है| उन्होंने केंद्र सरकार से पप्पू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ़्तारी कि मांग कि और साथ ही उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त करने की भी मांग की | उन्होंने कहा कि यदि भविष्य मे इस प्रकार कि घटनाए होती हैं तो संगठन लोकतान्त्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगा| उन्होंने सरकार से इस मामले मे संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने कि अपील की | अध्यक्ष विमल तिवारी ने कहा कि परशुराम सेना धार्मिक मुद्दों पर अपनी आवाज आगे भी उठाती रहेगी|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें