पहली बार तैयार होगा यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों का ब्लू प्रिंट
प्रयागराज,(दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद पहली बार (यूपी बोर्ड) परीक्षा के प्रश्न पत्रों का ब्लू प्रिंट तैयार होगा।
राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य ने बोर्ड के सचिव को संतुलित प्रश्न पत्र संग्रह भेंट किया है। कुछ विषयों के लिए दिशा.निर्देश तैयार हो गए हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति.2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र परख के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पहल की गई है। समग्र शिक्षा ने 11वीं और 12वीं के इतिहास , नागरिक शास्त्र , भूगोल एवं अर्थशास्त्र विषयों के लिए दिशा.निर्देश तैयार किए हैं। इनका लक्ष्य संतुलित प्रश्नपत्रों का निर्माण करना है।
यह विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ और विश्लेषणात्मक चिंतन का आकलन करेंगे। साथ हीए आलोचनात्मक चिंतनए अनुप्रयोग और समस्या.समाधान कौशल भी परखे जाएंगे। तार्किक अभिव्यक्ति और उच्चतर चिंतन कौशल का मूल्यांकन भी इसमें शामिल है।
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि राज्य शिक्षा संस्थान ने पहली बार प्रश्नपत्र निर्माताओं को मार्गदर्शन दिया है। यह मार्गदर्शन ऐसे प्रश्न तैयार करने के लिए है जो रटने के बजाय समझने पर जोर दें। विद्यार्थी प्रमाणों और स्रोतों का विश्लेषण कर सकें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें