सब को छोड़ देना, मोदी जी और योगी जी को मत छोड़ना :स्वतंत्र देव सिंह
प्रयागराज,(दिनेश तिवारी) प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी को छोड़ देना लेकिन " मोदी जी और योगी जी "को मत छोड़ना।
प्रयागराज पहुचे स्वतंत्र देव सिंह ने जिला पंचायत सभागार में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति निशुल्क बस यात्रा योजना के कार्यक्रम में मौजूद लोगों से दोनों नेताओं पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी को छोड़ देना लेकिन " मोदी जी और योगी जी "को मत छोड़ना।
श्री सिंह ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और सुरक्षा के क्षेत्र में काम हुआ है। उन्होंने लोगों से दोनों नेताओं के समर्थन में तालियों के साथ शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने को कहा। अपने संबोधन में मंत्री ने सड़क , बिजली , पानी और कानून.व्यवस्था का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का असर लोगों तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों से उन्होंने सरकार के कामकाज के समर्थन में अपनी बात रखने की अपील की।
जिले के प्रभारी मंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि योगी सरकार में बेटियां बिना डर के स्कूल.कॉलेज जा रही हैं। महिलाएं रात में भी सुरक्षित घर लौट सकती हैं। उन्होंने इसे प्रदेश में बेहतर हुई कानून.व्यवस्था से जोड़कर बताया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें