योगी ने प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई, सुख-शांति और समृद्धि की कामना


लखनऊ, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भक्ति, प्रेम और धर्म के शाश्वत आलोक से जुड़ा पावन पर्व है। यह भगवान श्रीकृष्ण के पावन अवतरण दिवस का स्मरण कराने वाला अवसर है।
उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखमय और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में प्रेम और करुणा का भाव बना रहे। चराचर जगत में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही उनकी प्रार्थना है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को पुनः श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा— “जय श्री कृष्ण।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास