राहुल गांधी देशवासियों को गुमराह करते हैं कि वह महात्मा गांधी के परिवार से हैं: प्रकाश पाल

 


प्रयागराज,(दिनेश तिवारी)   भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मंगलवार को राहुल गांधी के दादा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री फिरोज जहांगीर गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी कब्र पर पहुंचे और कब्र की सफाई करने के बाद पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

          श्री प्रकाश पाल  राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी देशवासियों को गुमराह करते हैं कि वह महात्मा गांधी के परिवार से हैं। असलियत यह है कि उनका परिवार फिरोज जहांगीर गांधी से है। वह मंगलवार को 

           श्री पाल ने आगे कहा कि महात्मा गांधी के परिवार से राहुल गांधी के परिवार का कोई रिश्ता नहीं है। यह खुद प्रियंका गांधी ने कहा है। नाम में निगम होने से सोनू निगम और नगर निगम एक नहीं हो जाते। इसी तरह गांधी उपनाम होने से महात्मा गांधी और राहुल गांधी के बीच पारिवारिक संबंध साबित नहीं होता है। राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि देश को अभी तक उन्होंने क्यों गुमराह रखा।

         उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के पीडीए फॉर्मूले को लेकर कहा कि जिस तरह से वह राहुल गांधी के परिवार की जाति और धर्म की पहचान को लेकर सवाल उठा रहे हैं , उसी तरह अखिलेश यादव भी पीडीए के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सपा की प्रदेश में चार बार सरकार रही है, उन्हें अपनी उपलब्धियां लेकर जनता के सामने आना चाहिए। सपा के दौरान पिछड़े , दलित और सामान्य वर्ग के अधिकारों के साथ अन्याय हुआ। उन्होंने कहा कि सपा ने अपने पुराने राजनीतिक ब्रांड की जगह पीडीए का नया ब्रांड पेश किया है।

        सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने को लेकर कहा कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के तहत हुई है। विपक्षी दल न्यायालय के आदेश और संविधान का सम्मान नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम मुद्दे पर विपक्ष का दोहरा मापदंड है। वहीं , एक अन्य विवादित बयान देते हुए कहा कि देश में ऐसी कई मस्जिदें हैं जिन्हें खोदने पर मंदिर या पुराने अवशेष निकलेंगे और कांग्रेस को खोदने पर मुगल और आतंकी निकलेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास