अयोध्या में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चल रहा है, सपा सरकार में होगा विकास: अखिलेश

 


लखनऊ, 23 सितंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर अयोध्या का विकास कराया जाएगा और प्रभावित लोगों को नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।

लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में श्री यादव ने बुधवार को कहा कि सरकार हर स्तर पर मनमानी कर रही है और हर सिस्टम को बुलडोज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में गरीबों के घर तोड़े जा रहे हैं। सरकार को प्रभावित लोगों को हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।
सपा अध्यक्ष ने कहा, "हमारी सरकार में अयोध्या का विकास होगा। अभी गरीबों के घर तोड़े जा रहे हैं। सरकार को हुए नुकसान का मुआवजा देना चाहिए। सपा की सरकार में नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।"
चुनाव आयोग के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होने कहा कि उनकी पार्टी आयोग से निष्पक्षता की उम्मीद करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि दो अधिकारी आपत्तियां दर्ज करा रहे थे, इसके बावजूद गलत फैसले लिए गए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्षता सुनिश्चित करना जरूरी है। सपा अध्यक्ष ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभिन्न स्तरों पर मनमाने फैसले लिए जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास