मायावती और अखिलेश ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

 लखनऊ, 17 सितंबर ( वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी


(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं हैं ।

सुश्री मायावती ने गुरुवार को 'एक्स' पर एक संक्षिप्त संदेश में कहा, "मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को आज उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनायें।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है और इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होने अपने संदेश में प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री को सार्थक जीवन के लिए भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास