भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के 16 जिलों में अध्यक्ष घोषित

 


वाराणसी, 12 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर अनुसूचित जाति मोर्चा के काशी क्षेत्र के 16 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 16 जिलों के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि वाराणसी महानगर में मनोज सोनकर और वाराणसी जिले में सुरेंद्र प्रताप को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
घोषित सूची के अनुसार, चंदौली में रंजीत कुमार, गाजीपुर में अमित सिद्धार्थ, मीरजापुर में जयप्रकाश, भदोही में रमेश पासी, सोनभद्र में नीरज कन्नौजिया और जौनपुर में विमल गौतम को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मछलीशहर में आशीष सरोज, सुल्तानपुर में विश्व प्रताप कोरी, अमेठी में रोहित चौधरी पासी, प्रयागराज महानगर में संजय पासवान, प्रयागराज यमुनापार में दुबराज भारती, प्रयागराज गंगापार में सूरज पासी, प्रतापगढ़ में हरिश्चंद्र सोनकर और कौशांबी में शिवमूरत उर्फ भैयन को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को भाजपा नेताओं ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, राकेश शर्मा, अमित राय, अनूप जायसवाल, अजीत रावत, जगदीश त्रिपाठी, देवेंद्र मौर्य, क्षेत्र सह-मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर और अनिल गुप्ता सहित अन्य नेता शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास