कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में वापसी भूल जाए : स्वतंत्र देव सिंह


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी)जल संसाधन मंत्री और प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में वापसी भूल जाए। 

        स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रयागराज पहुंचे थे। यहां सिविल लाइंस में हॉट स्टफ चौराहे पर स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा का उन्होंने अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा सरदार पटेल ने पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोया।

              उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। उन्होंने अखंड भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल को सच्चा सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दिया है। देश की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

  कांग्रेस पर हमलावर होते कहा कि गोभक्तों पर लाठी चलवाना कांग्रेस की परंपरा रही है। इस पार्टी ने कभी गरीबों के बारे में नहीं सोचा। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार करोड़ लोगों को आवास देने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अगले 30 साल तक सत्ता में वापसी के बारे में न सोचे।

      श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कोई काम गंभीरता से नहीं लेते। विदेश जाकर पिकनिक मनाते हैं और फिर वापस आकर रैली निकालने लगते हैं। गांधी परिवार ने हमेशा सनातन धर्म को नकारने का काम किया है। रामसेतु, भगवान राम और राममंदिर को नकारने का काम इसी परिवार ने किया है।

       समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलवाने वाली सपा है। सरयू का रंग किसने लाल किया था, यह सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि रामभक्त सपा को जवाब देने के लिए बैठे हैं। सपा न उत्तर प्रदेश में और न ही केंद्र में सत्ता में आने वाली है।

     इलाहाबाद.झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में मिली हार को लेकर जल संसाधन मंत्री ने कहा कि प्रत्याशी घोषित करने में थोड़ी देरी हुई। लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने चुनाव अच्छा लड़ा। जिन सीटों पर पार्टी का कब्जा था, उन्हें बरकरार रखने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि लखनऊ की एक सीट को छोड़कर बाकी सीटों पर पहले जिस दल का कब्जा था, वह बरकरार रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास