बेटियों की शिक्षा और महिलाओं का सशक्तीकरण सुरक्षित भविष्य की नींव: योगी

 


लखनऊ, 15 अक्टूबर ( वार्ता ) उत्तर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब महिलाएं स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त होती हैं, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल होता है। मां भगवती के स्कंदमाता स्वरूप की आराधना स्नेह, ममता और पोषण के थ नारी सशक्तीकरण का भी संदेश देती है।

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को 'एक्स' पर कहा, " वर्ष 2017 से पहले की सरकारें बेटियों को सशक्त बनाने के बजाय अपने राजनीतिक कुनबों को पोषित करने में लगी थीं। उस दौर में मातृ स्वास्थ्य और बालिका शिक्षा की उपेक्षा हुई तथा भ्रष्टाचार के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। अस्पतालों की बदहाल स्थिति, दवाओं की कमी और संस्थागत प्रसव की अपर्याप्त व्यवस्थाओं के चलते मातृ एवं शिशु मृत्यु दर चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई थी।"
योगी ने कहा, " पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की स्थिति में बदलाव लाने के लिए सरकार ने बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और मातृत्व देखभाल को लेकर व्यापक व्यवस्था विकसित की है। पहले बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बड़ी संख्या में छात्राओं को पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ती थी, लेकिन अब इस समस्या को दूर करने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता 36 प्रतिशत से बढ़कर 96 प्रतिशत से अधिक हो गई है
वहीं, विद्यालय छोड़ने वाले विद्यार्थियों की दर 20 प्रतिशत से घटकर तीन प्रतिशत से नीचे आ गयी है।"
उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से श्रमिक परिवारों और वंचित वर्गों के बच्चों को आधुनिक आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कक्षा 12 तक शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार से छात्राओं को आगे की पढ़ाई पूरी करने के अवसर मिल रहे हैं। बालिकाओं की शिक्षा में निवेश उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने के साथ प्रदेश के भविष्य को संवारने का भी माध्यम है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास