माफिया पर कार्रवाई से प्रयागराज की धूमिल छवि बदली, विकसित हुआ बेहतर माहौल


प्रयागराज,(दिनेश तिवारी) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज आस्था, शिक्षा और न्याय की धरती है। कभी माफिया के कारण इसकी छवि धूमिल हो गई थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने कानून.व्यवस्था में सुधार के साथ विकास को नई गति दी है। 

       दो दिवसीय वाराणसी दौर के बाद गुरुवार को प्रयागराज में गवर्नमेंट प्रेस ग्राउंड पर स्नातक मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलीं और प्रयागराज ने भव्य महाकुंभ के आयोजन से दुनिया में अपनी पहचान मजबूत की।

     श्री योगी ने मतदाता सम्मेलन में समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता था। उस समय न तो समय पर नौकरियों की वेकैंसी निकलती थीं और यदि विज्ञापन आ भी जाते थे, तो वसूली का दौर शुरू हो जाता था। 

       उन्होंने कहा कि अयोग्य लोगों को आयोगों में महत्वपूर्ण पदों पर बैठाकर युवाओं के अधिकारों पर डाका डाला गया, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रयागराज के युवा और प्रतियोगी छात्र पूरी मुस्तैदी और मेहनत के साथ विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं।

       मुख्यमंत्री ने कहा डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में पारदर्शी चयन प्रक्रियाओं के जरिए बड़े पैमाने पर युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जिससे युवाओं का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।  आज का युवा केवल जॉब सीकर नहीं रहा, बल्कि विभिन्न स्टार्टअप्स के माध्यम से वह जॉब गिवर भी बन रहा है।

      श्री योगी ने कहा कि जिन लोगों ने प्रयागराज और प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था, डबल इंजन सरकार ने उन्हें पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिया है। आज प्रयागराज की धरती पर माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं।  जब यूपीएससी के परिणाम आते हैं, तो प्रयागराज की बेटियां टॉप करके इस पावन नगरी के गौरव को और अधिक बढ़ाती हैं। सरकार ने युवाओं के लिए न केवल सरकारी नौकरियों के द्वार खोले हैंए बल्कि स्टार्टअप्स और मुख्यमंत्री युवा योजना के जरिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का भी काम किया है।

         संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने इलाहाबाद.झांसी खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए समर्थित प्रत्याशी अशोक राठौर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में बढ़.चढ़कर हिस्सा लें और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपना मत दें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास