न रुकेंगे न झुकेंगे विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे: केशव मौर्य
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा , "न रुकेंगे न झुकेंगे विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को " विकसित भारत संकल्प सभा" के तहत " सेवा ज्योति यात्रा" कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
इस अवसर पर श्री मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को जनसेवा सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित एक प्रेरणादायी मिसाल बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के कल्याण से लेकर अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले उनके प्रत्येक निर्णय ने देश को निराशा के अंधकार से निकालकर अटूट आत्मविश्वास से भरा है। जिस पीढ़ी ने कभी अभाव, संघर्ष और निराशा का जीवन देखा था, आज वही पीढ़ी आत्मविश्वास से लबरेज होकर '"विकसित भारत" की नींव रख रही है।
श्री मौर्य ने कहा भाजपा संगठन के लिए राष्ट्र प्रथम की भावना सर्वोपरि है। शोषित, वंचित, गरीब और युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्होंने हीनभावना के स्थान पर "हम कुछ भी कर सकते हैं " का विश्वास जगाया है। यही कारण है कि आज भारत की युवा पीढ़ी वैश्विक मंचों पर आंख में आंख मिलाकर बात करती है और अवसरों के खुले आसमान में "नई उड़ान " भर रही है। प्रधानमंत्री ने ऐसी मजबूत आर्थिक और सामाजिक आधारशिला रखी है, जिससे भावी पीढ़ियों को संघर्षों की विरासत नहीं, बल्कि अवसरों से भरी दुनिया और एक सशक्त व आत्मनिर्भर भारत मिलेगा।
" एक भारत.श्रेष्ठ भारत" के संकल्प के साथ बोए गए सेवाए सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के ये बीज आने वाली पीढ़ियों को एक सूत्र में पिरोते हुए सशक्त राष्ट्र की अमूल्य विरासत देंगे। 2047 का " विकसित भारत" इसी आत्मविश्वासी पीढ़ी के हाथों अपने " स्वर्णिम शिखर" को छुएगा। यही वह विरासत है, जिसके कारण प्रधानमंत्री "पीढ़ी.दर.पीढ़ी" देश के "मानस पटल" पर अंकित रहेंगे।
हमें गर्व है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं।
उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें