नवंबर से पेंशनर को मिलेगी घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा


 रायबरेली, 16 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पेंशनरों को नवंबर में घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा मिलेगी। भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की ओर से एक से 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पेंशनर कोषागार कार्यालय या बैंक में जाए बिना अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी शालिनी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए पेंशनरों को अपने स्मार्टफोन में आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड कर आवश्यक पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आधार नंबर दर्ज कर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी भरना होगा। ई-मेल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद फेस रिकग्निशन के माध्यम से चेहरे की पहचान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद जीवन प्रमाण ऐप में आधार नंबर और मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा। पेंशनर को अपना नाम और पेंशन का प्रकार भरने के बाद निर्गतकर्ता के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार तथा निर्गमनकर्ता के रूप में उत्तर प्रदेश कोषागार का चयन करना होगा। इसके बाद रायबरेली कोषागार का चयन कर पेंशन भुगतानादेश संख्या (पीपीओ नंबर), बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड दर्ज करना होगा। अंत में चेहरे की पहचान की प्रक्रिया पूरी करने पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा किया जा सकेगा।
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि स्मार्टफोन के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी करने में असमर्थ पेंशनर अपने निकटतम जनसुविधा केंद्र के माध्यम से भी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास