वाराणसी.नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के चलने से लोगो को होगी राहत


प्रयागराज,(दिनेश तिवारी) वाराणसी.नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के प्रस्तावित टाइम टेबल में प्रयागराज को ठहराव दिया गया है। ट्रेन रात में प्रयागराज से रवाना होकर सुबह दिल्ली पहुंचाएगी। 

       वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रयागराज  जंक्शन पर भी रुकेगी। इससे शहर के यात्रियों को राजधानी दिल्ली आने.जाने के लिए रात में तेज और आरामदायक रेल यात्रा का विकल्प मिलेगा। ट्रेन के 31 अक्टूबर को शुरू होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं।

       प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 27421 रात 8.50 बजे रवाना होगी और रात 10.35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद ट्रेन रात 10.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन सुबह 5.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

           नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन संख्या 27422 रात 9.40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद सुबह 4.50 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। वाराणसी में इसके सुबह 6.45 बजे पहुंचने का समय निर्धारित बताया गया है।

          इस आधुनिक ट्रेन में कुल 16 एलएचबी वातानुकूलित कोच होने की जानकारी दी गई है। इनमें एक प्रथम वातानुकूलितए चार द्वितीय वातानुकूलित और 11 तृतीय वातानुकूलित कोच शामिल होंगे। ट्रेन की कुल यात्री क्षमता करीब 823 बताई जा रही है। इसका प्राथमिक रखरखाव वाराणसी में होगा, जबकि प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल में पानी भरने की व्यवस्था प्रस्तावित है।

         वंदे भारत स्लीपर के संचालन से नौकरी, कारोबार, शिक्षा और अन्य जरूरी कार्यों से दिल्ली जाने वाले यात्री रात में सफर करके सुबह राजधानी पहुंच सकेंगे। इससे दिन के समय का उपयोग करना भी आसान होगा। जानकारी के मुताबिकए 31 अक्टूबर को वाराणसी.नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर के अलावा बनारस सिटी.प्रयागराज रामबाग मेमूए बनारस सिटी.राजा तालाब मेमू और वाराणसी.साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाए जाने की संभावना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास