बेरोजगारी कम करना उनकी प्राथमिकता: अशोक राठौर
प्रयागराज,(दिनेश तिवारी) इलाहाबाद.झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशिक कुमार राठौर ने कहा कि बेरोजगारी कम करना उनकी पहली प्राथमिकता।
श्री राठौर ने कहा कि चुनाव की तैयारी केवल 20 दिन से नहीं, बल्कि पिछले छह वर्षों से लगातार चल रही है। उन्होंने स्नातकों की समस्याओं, बेरोजगारी और संगठनात्मक मजबूती को चुनाव में प्रमुख मुद्दा बताया।
इलाहाबाद.झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में प्रयागराज , कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा , जालौन, झांसी और ललितपुर जिले शामिल हैं। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।
अशोक राठौर ने कहा कि वर्ष 2020 के चुनाव में भाजपा को सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद से ही अगले चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर लगातार काम शुरू कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि छह वर्षों की मेहनत का परिणाम मतदान के दिन सामने आएगा।
उन्होंने भाजपा के केंद्रीय, प्रदेश , क्षेत्रीय और जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी प्रत्येक चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ती है।
भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि क्षेत्र के स्नातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और परीक्षा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने बेरोजगारी कम करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करने की बात कही।
श्री राठौर ने अपने शिक्षक जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2010 में पहला चुनाव लड़ा था और तब से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि वह जो कहते हैंए उसे पूरा करने का प्रयास जरूर करते हैंए हालांकि सफलता कितनी मिलेगीए यह भविष्य बताएगा।
सपा प्रत्याशी से मुकाबले के सवाल पर अशोक राठौर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती के साथ मैदान में है।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राठौर ने कहा कि विधान परिषद चुनाव का असर विधानसभा चुनाव पर पड़ता है तो वह भाजपा के पक्ष में सकारात्मक होगा। उन्होंने सभी सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम संगठन की मजबूती को दिखाएंगे।
विपक्ष की ओर से चुनाव को "सेमीफाइनल " बताए जाने पर उन्होंने कहा कि इस तरह चुनाव को सेमीफाइनल कहना उचित नहीं है। उनके मुताबिक विधानसभा चुनाव में भी भाजपा जीत हासिल करेगी।
’
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें