मुख्यमंत्री योगी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर किया नमन

 




लखनऊ, 2 अक्टूबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर संपूर्ण विश्व को स्वदेशी और अहिंसा के माध्यम से स्वाधीनता का संदेश देने वाले महात्मा गांधी की जयंती पर वह उन्हें कोटिश: नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय बापू के आदर्श, सादगी और विचार आज भी सभी को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शास्त्री ने 'जय जवान-जय किसान' के उद्घोष से देश के सैनिकों और अन्नदाता किसानों में अदम्य ऊर्जा का संचार किया।

योगी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का दृढ़ नेतृत्व, ईमानदारी और सादगीपूर्ण जीवन देशवासियों के लिए युगों-युगों तक अनुकरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार एवं आदर्श आज भी देश को राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास