लोकप्रिय जनप्रतिनिधि वही, जिसकी हर घर तक हो पहुंच: योगी

 


वाराणसी, 15 अक्टूबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकप्रिय जनप्रतिनिधि वही होता है, जिसकी पहुंच एक-एक घर तक हो। सरकार की योजनाएं उपलब्ध होने के बावजूद जरूरतमंदों तक उनका लाभ पहुंचाने की आवश्यकता है। कई लोगों को जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है।

योगी ने गुरुवार को कहा कि निराश्रित महिलाओं को पेंशन मिलनी चाहिए, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं होती। इसी तरह अनेक वृद्धजन पेंशन और गरीब परिवार राशन कार्ड के लाभ से वंचित रह जाते हैं। जागरूक जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शिविर आयोजित करें और पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसी से 'सबका साथ, सबका विकास' का लक्ष्य साकार होगा।
उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के, जाति, मजहब, संप्रदाय और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसे सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।
योगी ने कहा कि स्वच्छता प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक माध्यम है। काशी की दक्षिणी विधानसभा में वृक्षारोपण के साथ 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को भी आगे बढ़ाया गया है। इस प्रयास को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने स्वच्छता कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जब लोग सुबह सोकर भी नहीं उठते, तब तक स्वच्छता कर्मी हाथों में झाड़ू लेकर सफाई में जुट जाते हैं। उनके प्रयासों से ही वातावरण स्वच्छ बनता है और शहर रहने योग्य बना रहता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास पूरी दुनिया के लिए उदाहरण बने हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास