सपाइयों का आंदोलन शुरू, " वोट चोर, गद्दी छोड़"


प्रयागराज,( दिनेश तिवारी)  मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनाव आयोग की काम करने के तरीके के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता गुरुवार को  " वोट चोर, गद्दी छोड़" के नारे लगाते हुए सड़कों पर उतर आए। 

         जॉर्ज टाउन स्थित सपा कार्यालय पर सुबह से ही जिलेभर से कार्यकर्ताओं और नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हाथों में पार्टी के झंडे, बैनर और नारे लिखी तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा कार्यालय से शुरू हुआ यह आक्रोश मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बालसन चौराहे की ओर बढ़ रहा है।

          पार्टी की योजना के मुताबिक, यह मार्च बालसन चौराहे पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर एक विशाल धरना.सभा में तब्दील हो गया, जहां शीर्ष नेता सरकार और आयोग की नीतियों की धज्जियां उड़ाई।

           आंदोलन की अगुवाई कर रहे सपा नेताओं का आरोप है कि देश की सबसे बड़ी निष्पक्ष संवैधानिक संस्था आज सत्ताधारी दल के हाथों की कठपुतली बन चुकी है। विशेष गहन पुनरीक्षण और मतदाता सूचियों में हेरफेर कर समाजवादी विचारधारा से जुड़े लाखों मतदाताओं के नाम सूची से गायब किए जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

           सपा नेताओं का दो.टूक कहना है कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की कल्पना नहीं की जा सकती। यही वजह है कि इस विरोध प्रदर्शन को सिर्फ एक राजनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि " लोकतंत्र और संविधान बचाने की आर.पार की लड़ाई " करार दिया गया है।

         प्रयागराज की सड़कों पर गुरुवार दोपहर को सपाइयों का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ता नारे लगाते रहे श्वोट चोर, गद्दी छोड़,  श्ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ , देश बचाओ, और " चुनावआयोग की तानाशाही नहीं चलेगी "। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास