17 नवंबर को निर्वाचक नामावली का होगा प्रकाशन, जिलाधिकारी ने प्रिंटिंग कार्य समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश
देवरिया 15 नवंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज सायंकाल विधानसभा निर्वाचन की मतदाता नामावली के प्रिंटिंग कार्य का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी भुजौली कॉलोनी स्थित प्रिंटिंग कार्य से जुड़े केंद्र पर पहुंचे और अब तक हुई प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करते हुए 17 नवंबर से पूर्व हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी दशा में विलंब की स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कार्य में पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी भुजौली कॉलोनी स्थित प्रदीप फोटोकॉपी के प्रिंटिंग स्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी तहसीलों को उपलब्ध कराई जाने वाली निर्वाचक नामावलियों की प्रिंटिंग कर दी गई है। 17 नवंबर को निर्वाचक नामावली का प्रकाशन होना है। इसके दृष्टिगत उन्होंने प्रकाशन से पूर्व सभी आवश्यक निर्वाचक नामावलियों की प्रिंटिंग अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान एएसडीएम अखिलेश कुमार यादव, तहसीलदार अलका सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें