गलत जानकारी देने पर आवास विकास विभाग के अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

 


वाराणसी, 15 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने वाराणसी सर्किट हाउस सभागार में शनिवार को अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान गलत जानकारी दिए जाने पर आवास विकास विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में आवास विकास विभाग के अधिकारी ने आशापुर में एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कराए जा रहे कार्य की प्रगति संतोषजनक बताते हुए मौके पर काम जारी होने की जानकारी दी। हालांकि, स्थानीय लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि वहां कार्य नहीं कराया जा रहा है।
इसी प्रकार अकथा वार्ड स्थित रुद्रा हाइट्स में आवास विकास विभाग द्वारा स्वीकृत सीवर और सड़क निर्माण कार्य में देरी तथा अनियमितता का मामला भी सामने आया। इस संबंध में अधिशासी अभियंता राम प्रताप द्वारा गलत जानकारी दिए जाने और गुमराह करने पर मंत्री ने नाराजगी जताई।
श्री जायसवाल ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के साथ संबंधित स्थलों का मौके पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान कार्य नहीं होने और समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारी द्वारा प्रगति की गलत जानकारी दिए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अभियंता और ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास