उप्र के नोएडा में टाटा पावर ने लॉन्च किए होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस


 नोएडा 15 नवंबर (वार्ता) घरों में स्मार्ट टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल और बदलती जीवनशैली के बीच टाटा पावर ने रविवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपने ईजेड होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस की शुरुआत की है। कंपनी की इस पहल का उद्देश्य आधुनिक परिवारों को ऐसी तकनीक उपलब्ध कराना है, जिससे घरों में सुविधा और सुरक्षा बढ़ने के साथ बिजली की खपत को भी बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सके। इन स्मार्ट होम सॉल्यूशंस की मदद से उपभोक्ता मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए घर की लाइट्स और इलेक्ट्रिकल उपकरणों को कहीं से भी संचालित कर सकेंगे।

टाटा समूह में एंटरप्राइज अकाउंट्स, होम ऑटोमेशन एवं ऊर्जा सेवाओं के राष्ट्रीय प्रमुख श्री कौशिक सान्याल ने संवादाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि,टाटा पावर का ईजेड होम पोर्टफोलियो स्मार्ट होम तकनीक से जुड़े कई उत्पादों को एक साथ उपलब्ध कराता है। इसमें स्मार्ट सॉकेट, टच पैनल स्विच, मोशन सेंसर और मौजूदा इलेक्ट्रिकल सिस्टम में लगाए जा सकने वाले स्मार्ट कन्वर्टर्स शामिल हैं। इन उपकरणों को इस तरह तैयार किया गया है कि घरों में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ इनका इस्तेमाल किया जा सके। इसके लिए बड़े पैमाने पर री-वायरिंग या किसी तरह के बड़े संरचनात्मक बदलाव की जरूरत नहीं होती। इससे पुराने और नए दोनों तरह के घरों में स्मार्ट ऑटोमेशन अपनाने का रास्ता आसान होगा।

कंपनी के इन सॉल्यूशंस की एक प्रमुख विशेषता मोबाइल एप के माध्यम से उपकरणों का रिमोट कंट्रोल है। उपभोक्ता घर से बाहर रहते हुए भी लाइट्स और अन्य कनेक्टेड उपकरणों को ऑन या ऑफ कर सकते हैं। इसके अलावा रियल टाइम में बिजली की खपत पर नजर रखने और अपनी जरूरत के अनुसार उपकरणों के संचालन का समय निर्धारित करने की सुविधा भी मिलेगी। इससे घरों में बिजली के इस्तेमाल को व्यवस्थित करने और अनावश्यक बिजली खपत को कम करने में मदद मिल सकती है।

सुरक्षा के लिहाज से भी इन सॉल्यूशंस में कुछ महत्वपूर्ण सुविधाएं दी गई हैं। ओवरलोड प्रोटेक्शन कनेक्टेड उपकरणों को अधिक विद्युत भार से बचाने में मदद करता है। वहीं, ऑफलाइन फंक्शनैलिटी के कारण इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में भी सिस्टम की कुछ सुविधाएं काम करती रहेंगी। इस तरह उपभोक्ताओं को तकनीक के इस्तेमाल में अधिक भरोसेमंद अनुभव देने का प्रयास किया गया है।

नोएडा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में इन स्मार्ट होम सॉल्यूशंस की उपयोगिता बढ़ सकती है। यहां पुराने आवासीय क्षेत्रों के साथ ऊंची इमारतों वाले अपार्टमेंट और नए हाउसिंग प्रोजेक्ट भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। ऐसे में नए घरों में शिफ्ट होने वाले परिवारों के साथ पहले से बने घरों में रहने वाले लोग भी बिना बड़े निर्माण कार्य के ऑटोमेशन अपना सकते हैं।

नोएडा में ईजेड होम की शुरुआत टाटा पावर की ईजेड होम 100 शहर, एक उद्देश्य' पहल का हिस्सा है। इसके माध्यम से कंपनी देश के 100 शहरों तक स्मार्ट होम ऑटोमेशन तकनीक की पहुंच बढ़ाना चाहती है। कंपनी का लक्ष्य घरेलू स्तर पर ऊर्जा के कुशल उपयोग को प्रोत्साहित करना और तकनीक आधारित ऊर्जा समाधानों को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है। ईजेड होम के जरिए टाटा पावर सुविधा, सुरक्षा और ऊर्जा दक्षता को एक साथ जोड़कर भारतीय परिवारों की बदलती जरूरतों के अनुरूप स्मार्ट जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास