भारतीय ज्ञान परंपरा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के समन्वय से बनेंगे टिकाऊ शहर : प्रो. त्रिपाठी

 


वाराणसी, 10 नवंबर (वार्ता) आईआईटी कानपुर के कोटक स्कूल ऑफ सस्टेनेबिलिटी के डीन प्रो. सच्चिदानंद त्रिपाठी ने कहा है कि भारतीय शहरों को टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए पारंपरिक भारतीय ज्ञान, आधुनिक विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का समन्वय जरूरी है।

प्रो. त्रिपाठी मंगलवार को आईआईटी (बीएचयू) में पर्यावरणीय चुनौतियों, प्रौद्योगिकी और सतत विकास लक्ष्यों पर आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नदियों के बाढ़ क्षेत्रों का संरक्षण, झीलों का पुनरुद्धार, जल संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल भवन निर्माण को शहरी नियोजन का हिस्सा बनाना होगा। शहरों के विस्तार के साथ जैव विविधता और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों का संरक्षण भी आवश्यक है।
उन्होंने महाकुंभ-2025 की अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कचरे से उपयोगी संसाधन और ईंधन तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, संवेदकों, कैमरों और एकीकृत आंकड़ा प्रणाली से प्रदूषण की निगरानी, जलवायु जोखिम का आकलन तथा शहरी प्रबंधन अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
संगोष्ठी में बीएचयू के प्रो. अनुराग सिंह, प्रो. सरफराज आलम और डॉ. प्रशांत के. श्रीवास्तव ने भी सतत उपभोग, पारिस्थितिक चुनौतियों और जलवायु परिवर्तन पर विचार रखे। कार्यक्रम का आयोजन आईआईटी (बीएचयू) के सतत विकास केंद्र और मानविकी अध्ययन विभाग ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास