मोदी को हटाये बिना नहीं बचेगा लोकतंत्र, ज्ञानेश को सजा दिलाना लक्ष्य : इंडिया गठबंधन
नयी दिल्ली, 01 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वोट चोरी करने वाले बच नहीं सकते और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी और उनके किए की उन्हें ज़रूर सजा मिलेगी।
श्री गांधी ने विपक्षी इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली को यहां रविवार को रामलीला मैदान में संबोधित करते हुए कहा कि श्री कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाना विपक्ष का पहला लक्ष्य है और वह पद से हटेंगे तथा जेल जाएंगे।
उन्होंने कहा, "आप संविधान से बड़े नहीं हैं।" लंबे समय से वोट चोरी होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ तथा महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के चुनावों में धांधली की गई है।
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद करीब साढ़े तीन करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। करीब 60 मतदाताओं में से एक मतदाता का नाम सूची से हटा और इस तरह करीब 15 प्रतिशत वोटरों को सूची से हटाया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्ष के बीच मतों का अंतर केवल तीन प्रतिशत था। मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया ने चुनाव परिणामों को प्रभावित किया और यह देश के नागरिकों की आवाज छीनने जैसा है।
श्री गांधी ने कहा कि यह सामान्य चोरी नहीं बल्कि देश के हर नागरिक की आवाज और अभिव्यक्ति के अधिकार की भी चोरी है। उनका कहना था कि मुख्य चुनाव आयुक्त यदि वोटो की हेरा फेरी नहीं करते, वोट चोरी नहीं करते तो श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और श्री अमित शाह गृह मंत्री नहीं बन सकते थे। उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), न्यायपालिका और नौकरशाही जैसी संस्थाओं पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन संस्थाओं का उद्देश्य देश के लोगों के हितों की रक्षा करना है लेकिन मोदी सरकार का इन संस्थाओं पर कब्जा है और इन पर नियंत्रण के कारण युवाओं, गरीबों, किसानों और श्रमिकों को उनका हक नहीं मिल रहा है, जबकि अडानी और अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि हमारे लोगों को ऐसा भारत नहीं चाहिए, जहां गरीबों के पैसे का इस्तेमाल कुछ चुनिंदा लोगों के फायदे के लिए हो और आम नागरिकों को सम्मान न मिले। उनका कहना था कि एक गरीब आदमी अगर बैंकों से लोन लेता है और लौटने की स्थिति में नगीन है तो उसे दंडित किया जाता है लेकिन उद्योगपति पैसा डकार रहे और उनका कुछ नहीं हो रहा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि किसान मेहनत करता है और अपने खून-पसीने से देश को सींचता है, तो उसे उसका फल मिलना चाहिए। इसी तरह विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और पढ़ाई का उचित परिणाम मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा और देश की जनता कोन्याय मिलना चाहिए।
श्री गांधी ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के लोग किसी से नफरत नहीं करते हैं और ना ही किसी को अपना दुश्मन मानते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग नफरत नहीं मोहब्बत की दुकान चलाने वाले लोग हैं, हिंसा के बजाय अहिंसा में विश्वास करने वाले लोग हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी, श्री शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देश में नफरत फैलाई है, जिससे देश को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान और उसकी आत्मा पर हमला हुआ है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश के लोग नफरत और दुश्मनी नहीं भाईचारा, प्यार और मोहब्बत चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि देश में मोहब्बत की दुकान खुलने जा रही है और इस मोहब्बत के बल पर अब भारत सही रास्ते पर आगे बढ़ेगा।
श्री गांधी ने कहा कि यह प्रदर्शन किसी एक राजनीतिक दल या नेता के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान और उसकी आत्मा की आवाज है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी बहुत बड़ा अपराध है और श्री कुमार ने बहुत बड़ा अपराध किया है। वोट चोरी के मामले में जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह बनाकर देश के लोगों को न्याय दिलाना होगा और यह काम होकर रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें