संदेश

राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना, कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर बोले- हिस्सा आधा, समर्थन जीरो

चित्र
  लखनऊ, 29 अक्टूबर (वार्ता) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा के प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कांग्रेस के साथ उसके गठबंधन और आपसी सहयोग पर सवाल उठाए। श्री राजभर ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 403 में से 200 से अधिक सीटों की मांग कर सकती है, लेकिन विधान परिषद चुनाव में उसने सपा प्रत्याशियों के समर्थन में सक्रिय भूमिका नहीं निभाई। राजभर ने सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि विधान परिषद चुनाव में सपा के प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या अखिलेश यादव ने अपने मित्र राहुल गांधी को भी बधाई दी है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कई सीटों पर प्रत्याशी तक नहीं मिले और जहां प्रत्याशी उतारे गए, वहां पार्टी का प्रदर्शन शून्य रहा। सुभासपा अध्यक्ष ने कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन की राजनीति प...

2017 से पहले उत्तर प्रदेश में डेढ़ एक्सप्रेस-वे थे, अब 10 संचालित: योगी

चित्र
  लखनऊ, 29 अक्टूबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि है कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सड़क, रेल और हवाई संपर्क की स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में डेढ़ एक्सप्रेस-वे थे, जबकि अब 10 एक्सप्रेस-वे संचालित हैं। इसी तरह, सात शहरों में मेट्रो सेवा शुरू हो चुकी है और हवाई संपर्क का भी विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क केवल दूरियां कम नहीं करते, बल्कि सुविधा बढ़ाने, समय बचाने और समृद्धि के नए अवसर उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में विकास की इन जीवन रेखाओं की स्थिति दयनीय थी, लेकिन डबल इंजन सरकार ने गति, व्यापकता और संपर्क के मंत्र के साथ इसमें बदलाव किया है। योगी ने कहा कि पहले प्रदेश में हवाई सेवाएं कुछ चुनिंदा शहरों तक सीमित थीं, जबकि अब 12 घरेलू और पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के माध्यम से हवाई संपर्क का विस्तार हुआ है...

भाजपा मिशन-2027 उत्तर प्रदेश की तैयारी में: 30-31 अक्टूबर को लखनऊ में नितिन, शाह करेंगे चुनावी रणनीति की समीक्षा

चित्र
  (विद्या शंकर राय से) लखनऊ, 28 अक्टूबर ( वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं, जिसके तहत इसी सप्ताह 30- 31 तारीख को लखनऊ में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की एक विशेष बैठक प्रस्तावित है, जिसमें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी शामिल होगा। पार्टी सूत्रों ने यहां बताया कि चुनावी रणनीति की समीक्षा को लेकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, श्री शाह, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष पंकज चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की स्थिति और प्रदेश में पार्टी की राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा होने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी इसमें भाग लेंगे। सूत्रों ने कहा कि प्रदेश में अगले वर्ष के शुरू में होने वाले राज्य विधान सभ...

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक, दिल्ली महारैली की तैयारियों पर चर्चा

चित्र
  रायबरेली, 28 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस की जिला इकाई की ओर से बुधवार को तिलक भवन स्थित पार्टी कार्यालय में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं विधायक व पूर्व मंत्री सरदार राणा गुरजीत सिंह तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत शामिल हुए। कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने आज बुधवार को बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए सरदार राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि दो अक्टूबर से शुरू हुआ 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान दो महीने तक चार चरणों में चलाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके कारण लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने दावा किया कि देश के 13 करोड़ लोगों से मतदान का अधिकार छीन लिया गया है। सरदार राणा गुरजीत सिंह ने रायबरेली कांग्रेस संगठन की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी की ओर से दिए गए कार्यों को यहां के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से पूरा करते हैं। उन्हों...

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक चुनाव में भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी 276 वोटों से जीते

चित्र
  गोरखपुर 28 अक्टूबर (वार्ता) गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बुधवार को हुयी मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार के त्रिपाठी ने 276 वोटों से जीत हासिल की। निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव दूसरे स्थान पर रहे और उन्होंने कड़ी टक्कर दी। मतगणना के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि प्रशासन भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए बेईमानी कर रहा है। हालांकि, ये आरोप प्रत्याशी और सपा कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए थे।

बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूट

चित्र
  लखनऊ, 28 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर 2026 के बिजली बिल में बड़ी राहत मिलने जा रही है। फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीएएएस) के तहत उपभोक्ताओं को 9.17 प्रतिशत की राहत दी जाएगी। इससे नवंबर के बिजली बिल में लागू बिजली शुल्क कम होंगे और घरेलू, व्यावसायिक व अन्य उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। यह लगातार पांचवां महीना है, जब उपभोक्ताओं को नकारात्मक एफपीएएएस के माध्यम से राहत मिल रही है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अनुसार, उपभोक्ताओं को जुलाई में 4.43 प्रतिशत, अगस्त में 2.92 प्रतिशत, सितंबर में 7.93 प्रतिशत और अक्टूबर में 5.24 प्रतिशत की राहत दी गई थी। अब नवंबर में यह राहत बढ़कर 9.17 प्रतिशत हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को लगातार पांच महीने बिजली बिल में राहत का लाभ मिलेगा। एफपीएएएस व्यवस्था के तहत बिजली खरीद और ईंधन की वास्तविक लागत टैरिफ में शामिल लागत से कम होने पर उसका लाभ उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत के रूप में दिया जाता है। यह राहत बिजली खरीद लागत के बेहतर प्रबंधन का परिणाम है। यूपीपीसीएल इसका लाभ सीधे उपभोक्ताओं ...

सिंगापुर की कंपनियां उप्र में करेंगी निवेश, जेवर के पास 'सिंगापुर सिटी' बसाने का प्रस्ताव

चित्र
  लखनऊ, 28 अक्टूबर (वार्ता ) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, हरित ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश पर सहमति बनाने की दिशा में कदम उठाए गए। मुख्यमंत्री ने जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट 'सिंगापुर सिटी' और हाईटेक औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव रखा। योगी ने कहा कि सिंगापुर की तकनीक और उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता मिलकर विकास के नए अवसर पैदा कर सकती हैं। सरकार निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने और उत्पादन शुरू कराने के लिए निवेशकों को हरसंभव सहयोग देगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 75 हजार एकड़ से अधिक का भूमि बैंक उपलब्ध है और 27 एकीकृत विनिर्माण एवं लॉजिस्टिक्स क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के कुल मोबाइल उत्पादन का लगभग 55 प्रतिशत और इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों का 60 प्रतिशत निर्माण उत्तर प्रदेश में हो रहा है। बैठ...