संदेश

विधान सभा चुनावों की तैयारी में लगे पांच राज्यो में कर्मचारियों पर आदर्श आचार संहिता लागू करने के निर्देश

चित्र
  नयी दिल्ली, 10 नवंबर (वार्ता) चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, और उत्तराखंड सहित उन पांच राज्यों में सरकारी कर्मचारियों पर आदर्श आचार संहिता के प्रावधान कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिये हैं जहां अगले साल के शुरू में विधान सभा चुनाव होने जा रहे हैं। ये निर्देश ऐसे व्यक्तियों पर भी उसी तरह लागू होंगे जो सेवा निवृत्त होने के बाद पुन: सरकारी काम में लगाये गये या नियुक्त किये गये हैं। आयोग ने इन राज्यों के प्रशासन और चुनाव तंत्र को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश जारी करने और सरकारी तंत्र की निष्पक्षता बनाये रखने के अनुपालन पर बल दिया है। गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन आधिकारियों (सीईओ) को आयोग के अवर सचिव अभिषेक तिवारी द्वारा भेजे गये पत्र में आदर्श चुनाव संहिता की अवधि के दौरान चुनाव के दौरान सरकारी कर्मचारियों और ऐसे सेवानिवृत्त अधिकारियों के आचरण की निष्पक्षता पर बल दिया है,जिन्हें पुन: सरकारी सेवा में लगाया या नियोजित किया गया है। आयोग ने कहा है कि ऐसे अधिकारी किसी तरह के चुनाव अभियान या प्रचार में शामिल नहीं हो सक...

मां अन्नपूर्णा को अर्पित हुआ 511 क्विंटल महाभोग, 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए स्वर्णमयी मां के दर्शन

चित्र
  वाराणसी, 10 नवंबर (वार्ता) मां अन्नपूर्णा मंदिर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न मनाया जा रहा हैं। महंत श्री शंकर पुरी ने महाआरती की, जिसके बाद मां के पट एक वर्ष के लिए बंद कर दिए गए। अन्नकूट पर्व के अवसर पर मध्याह्न भोग आरती में मां को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस वर्ष मां के दरबार में कुल 511 क्विंटल विभिन्न व्यंजनों का महाभोग लगाया गया। कच्चे और पक्के व्यंजनों से तैयार इस महाभोग में 40 प्रकार की मिठाइयां और 20 प्रकार के नमकीन शामिल रहे। इस बार सुरन का लड्डू विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मां के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने धन-धान्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। छप्पन भोग की आरती के बाद महंत श्री शंकर पुरी ने स्वयं बैठकर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। इस अवसर पर शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, न्यायिक अधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों और काशी के गणमान्य नागरिकों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। मां अन्नपूर्णा के अन्नकूट प्रसाद को तैयार करने की प्रक्रिया दशहरा के स्थापना पूजन के साथ ही शुरू हो ...

भारतीय ज्ञान परंपरा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के समन्वय से बनेंगे टिकाऊ शहर : प्रो. त्रिपाठी

चित्र
  वाराणसी, 10 नवंबर (वार्ता) आईआईटी कानपुर के कोटक स्कूल ऑफ सस्टेनेबिलिटी के डीन प्रो. सच्चिदानंद त्रिपाठी ने कहा है कि भारतीय शहरों को टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए पारंपरिक भारतीय ज्ञान, आधुनिक विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का समन्वय जरूरी है। प्रो. त्रिपाठी मंगलवार को आईआईटी (बीएचयू) में पर्यावरणीय चुनौतियों, प्रौद्योगिकी और सतत विकास लक्ष्यों पर आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नदियों के बाढ़ क्षेत्रों का संरक्षण, झीलों का पुनरुद्धार, जल संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल भवन निर्माण को शहरी नियोजन का हिस्सा बनाना होगा। शहरों के विस्तार के साथ जैव विविधता और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों का संरक्षण भी आवश्यक है। उन्होंने महाकुंभ-2025 की अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कचरे से उपयोगी संसाधन और ईंधन तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, संवेदकों, कैमरों और एकीकृत आंकड़ा प्रणाली से प्रदूषण की निगरानी, जलवायु जोखिम का आकलन तथा शहरी प्रबंधन अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। संगोष्ठी में बीएचयू के प्रो. अनुराग सिंह...

शिक्षकों को आंदोलन के लिये विवश न करे भाजपा सरकार: अखिलेश

चित्र
  लखनऊ 10 नवंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर शिक्षकों के प्रति बेरुखी बरतने का आरोप लगाते हुये चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भाजपा शिक्षार्थियों व शिक्षकों को विरोध का एक ऐसा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य न करे जिससे हर क्षेत्र में ठहराव आ जाए। श्री यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी विरोधी है। गाँवों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं होने से व असुरक्षा की वजह से मर्जर के बाद बच्चियाँ दूर के स्कूलों में नहीं भेजी जाएंगी, इससे स्त्री शिक्षा कम होगी, लोग अपने बच्चों को स्कूल से निकाल रहे हैं लेकिन ये सब बातें परिवारवाले ही समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा रूढ़िवादी है और ये जानती है कि पढ़ा-लिखा व्यक्ति सवाल उठाता है, वो विभाजनकारी राजनीति का विरोध करता है इसीलिए स्कूल जितने कम होंगे, उतना ही भाजपा का विरोध कम होगा। शिक्षित नौकरी मांगेगा। सरकारी नौकरी होगी तो आरक्षण भी देना पड़ेगा। इसीलिए आरक्षण विरोधी भाजपा के एजेंडे में नौकरी है ही नहीं। बच्चों के माता-पिता व अध्यापकों को जितनी जल्दी ये बात समझ आ जाएगी कि भाजपा स...

दूरसंचार इंटरकनेक्शन के लिए पोर्ट शुल्क के नये नियम जारी, पहली जनवरी से होंगे लागू

चित्र
  नयी दिल्ली, 09 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने विभिन्न दूरसंचार नेटवर्कों के बीच इंटरकनेक्शन के लिए दिए जाने वाले शुल्क से संबंधित नियमों में संशोधन किया है जो 01 जनवरी 2027 से लागू होंगे। इन संशोधनों में आईपी आधारित इंटरकनेक्शन पोर्ट शुल्क निर्धारण की रूपरेखा दी गई है। यह रूपरेखा ई1/ टाइम डिवीज़न मल्टीप्लेक्सिंग आधारित इंटरकनेक्शन पोर्ट पर लागू मौजूदा प्रावधानों की पूरक होगी। जब भी एक दूरसंचार सेवा प्रदाता का ग्राहक दूसरे दूरसंचार सेवा प्रदाता के ग्राहक से संवाद करता है दो इसके लिए इंटरकनेक्शन की जरूरत होती है। इसके बदले में दूरसंचार कंपनियां एक-दूसरे से परस्पर तय शुल्क लेती हैं। नये नियमों में पोर्ट की परिभाषा में संशोधन कर पुराने ई1 पोर्ट (2.048 एमबीपीएस) के साथ ही आईपी पोर्ट को भी मान्यता प्रदान की गई है। आईपी पोर्ट की बैंडविड्थ (संचार लिंक की वह क्षमता जिससे वह किसी नेटवर्क चैनल के माध्यम से एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक अधिकतम आंकड़े एक निश्चित समय में भेज सकता है) एमबीपीएस या जीबीपीएस में व्यक्त की जाएगी। प्रति एक जीबीपीएस आईपी पोर्ट के लिए अधिकतम शुल्क...

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' जारी, रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, पुस्तक प्रेम, साहस, संघर्ष की असाधारण कहानी

चित्र
  नयी दिल्ली, 10 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' पुस्तक का मंगलवार को विमोचन हुआ। इस पुस्तक में श्रीमती गांधी ने अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं, अनुभवों और राजनीतिक सफर के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपने संबंधों और मुलाकातों का भी जिक्र किया है। श्रीमती गांधी की इस आत्मकथा की शुरुआत ऋग्वेद की पंक्तियों से होती है, जिनमें एकजुट होकर आगे बढ़ने, मिलकर बोलने और विचारों में सामंजस्य बनाए रखने का संदेश दिया गया है। इन पंक्तियों के माध्यम से एकता, सामूहिक उद्देश्य और आपसी सद्भाव का भाव व्यक्त किया गया है। इस बीच, कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति एवं उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने श्रीमती गांधी की आत्मकथा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें श्रीमती गांधी की असाधारण जीवन यात्रा पर बेहद गर्व है। उन्होंने कहा कि उनकी कहानी प्रेम, साहस, संघर्ष, धैर्य और अदम्य इच्छाशक्ति की एक असाधारण मिसाल है। श्री वाड्रा ने कहा कि जीवन में तमाम कठिनाइयों और चुनौतियों क...

हैदराबाद में 13-14 नवंबर को होगा 'भारत समिट', 70 देशों के करीब 1,000 प्रतिनिधि होंगे शामिल : खुर्शीद

चित्र
  नयी दिल्ली, 10 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 13 और 14 नवंबर को 'भारत समिट' का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया के 70 देशों से करीब 1,000 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इनमें विभिन्न देशों के नीति-निर्माता और दुनिया भर के प्रगतिशील आंदोलनों के प्रमुख नेता शामिल होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और राज्य के मंत्री डी. श्रीधर बाबू भी मौजूद रहे। श्री खुर्शीद ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी की भारत और दुनिया के भविष्य को लेकर परिकल्पना, उभरती नई वैश्विक व्यवस्था और उसमें भारत की भूमिका पर विचार-विमर्श करना है। सम्मेलन में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन दो महत्वपूर्ण अवसरों के साथ आयोजित हो रहा है। पहला, पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती, जिनकी विदेश नी...