संदेश

जनपद में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं, सभी सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुलेंगे

चित्र
देवरिया, 15 नवंबर। जनपद में कल दिनांक 16 नवंबर 2026 को कोई सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। अतः जनपद के समस्त शासकीय कार्यालय पूर्व निर्धारित समयानुसार सामान्य रूप से खुले रहेंगे तथा कार्यालयों में शासकीय कार्य यथावत संपादित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा जनसामान्य एवं समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि वे किसी भी प्रकार की अवकाश संबंधी अफवाहों पर ध्यान न दें।

17 नवंबर को निर्वाचक नामावली का होगा प्रकाशन, जिलाधिकारी ने प्रिंटिंग कार्य समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

चित्र
देवरिया 15 नवंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज सायंकाल विधानसभा निर्वाचन की मतदाता नामावली के प्रिंटिंग कार्य का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी भुजौली कॉलोनी स्थित प्रिंटिंग कार्य से जुड़े केंद्र पर पहुंचे और अब तक हुई प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करते हुए 17 नवंबर से पूर्व हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी दशा में विलंब की स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कार्य में पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।        जिलाधिकारी भुजौली कॉलोनी स्थित प्रदीप फोटोकॉपी के प्रिंटिंग स्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी तहसीलों को उपलब्ध कराई जाने वाली निर्वाचक नामावलियों की प्रिंटिंग कर दी गई है। 17 नवंबर को निर्वाचक नामावली का प्रकाशन होना है। इसके दृष्टिगत उन्होंने प्रकाशन से पूर्व सभी आवश्यक निर्वाचक नामावलियों की प्रिंटिंग अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।       जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान एएसडीएम अखिलेश कुमार यादव, त...

जनजातीय गौरव दिवस बन गया है देश का गौरव और राष्ट्रीय उत्सव : मोदी

चित्र
  नयी दिल्ली, 15 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 2021 में शुरू किया गया जनजातीय गौरव दिवस रविवार राष्ट्रीय उत्सव का रूप ले चुका है और इस अवसर पर पूरा देश जनजातीय समाज के महान नायकों के संघर्ष, बलिदान और देश के लिए उनके योगदान को याद करता है। श्री मोदी ने आज महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और उसके जीवन में बदलाव लाने के लगातार काम कर रही है। उनकी सरकार आवास, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनजातीय समुदाय तक सुविधाएं पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के प्रभाव से मुक्त हो रहे आदिवासी क्षेत्रों में भी अब विकास के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उनका कहना था कि 15 नवंबर 2021 से जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत हुई थी और तब से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर दो लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें करोड़ों लोग शामिल हुए हैं। उनका कहना था कि इस दिन भार...

मुर्मु, राधाकृष्णन, मोदी और बिरला ने संसद भवन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

चित्र
  नयी दिल्ली, 15 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सांसदों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। श्री राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा, "साहस और प्रतिरोध के प्रतीक भागवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ जनजातीय समुदाय का नेतृत्व किया और उनके अधिकारों, सम्मान तथा पहचान की लड़ाई लड़ी। उनके द्वारा दिया गया उलगुलान का आह्वान स्वतंत्रता और न्याय के संघर्ष की एक सशक्त आवाज बना। जनजातीय गौरव दिवस पर हम उनकी अमर विरासत और भारत के स्वतंत्रता संग्राम तथा राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समुदायों के अमूल्य योगदान का सम्मान करते हैं। उनकी विरासत...

गलत जानकारी देने पर आवास विकास विभाग के अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

चित्र
  वाराणसी, 15 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने वाराणसी सर्किट हाउस सभागार में शनिवार को अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान गलत जानकारी दिए जाने पर आवास विकास विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में आवास विकास विभाग के अधिकारी ने आशापुर में एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कराए जा रहे कार्य की प्रगति संतोषजनक बताते हुए मौके पर काम जारी होने की जानकारी दी। हालांकि, स्थानीय लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि वहां कार्य नहीं कराया जा रहा है। इसी प्रकार अकथा वार्ड स्थित रुद्रा हाइट्स में आवास विकास विभाग द्वारा स्वीकृत सीवर और सड़क निर्माण कार्य में देरी तथा अनियमितता का मामला भी सामने आया। इस संबंध में अधिशासी अभियंता राम प्रताप द्वारा गलत जानकारी दिए जाने और गुमराह करने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। श्री जायसवाल ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के साथ संबंधित स्थलों का मौके पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान कार्य नहीं होने और समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारी द्वारा प्रगति की गलत जानकारी दिए जाने पर उन्ह...

युवाओं की प्रतिभा के आड़े नहीं आने देंगे संसाधनों का अभाव-योगी

चित्र
  लखनऊ, 15 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आज का युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम के दम पर दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है। उसे केवल बेहतर अवसर और आधुनिक संसाधनों की जरूरत है। सरकार का प्रयास है कि संसाधनों का अभाव किसी भी युवा की प्रतिभा और तरक्की के रास्ते में बाधा न बने। मुख्यमंत्री श्री योगी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर युवाओं के उत्थान और उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाने को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्ववर्ती सरकारों ने युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय उन्हें जाति, क्षेत्र और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा। युवाओं की प्रतिभा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए भी कोई ठोस पहल नहीं की गई। श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदलने का काम किया है। डिजिटल इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के माध्यम से अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट उपलब्ध कराए जा चुके हैं। उन्होंने बताय...

पतंजलि फूड्स का दूसरी तिमाही का राजस्व 15.55 प्रतिशत बढ़ कर रिकार्ड स्तर पर

चित्र
  नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) रोजमर्रा के उपभोक्ता सामान बनाने वाली प्रमुख कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड के शनिवार को जारी वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) के वित्तीय नतीजों में जहां एक ओर राजस्व उत्साहजनक बढ़ोतरी के साथ नयी ऊंचाई पर रहा, वहीं लागत खर्च बढ़ने से एकल लाभ पर असर पड़ा है। कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार उसके बोर्ड ने शनिवार को तिमाही रिपोर्ट को मंजूरी दी। विज्ञप्ति के अनुसार पतंजलि फूड्स का एकल शुद्ध मुनाफा पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही के 516.69 करोड़ से करीब 19 प्रतिशत घटकर 419.76 करोड़ रुपये पर आ गया1 इस दौरान परिचालन से स्टैंडअलोन राजस्व 15.55 प्रतिशत बढ़कर 11,322.58 करोड़ रुपये की नयी ऊंचाई पर पहुंच गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि में परिचालन राजस्व 9,798.84 करोड़ रुपये था। इस दौरान कुल खर्च एक साल पहले इसी अवधि के 9,344.97 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 10,997.48 करोड़ रुपये हो गया जिसका असर लाभ पर दिखा। कंपनी का सकल लाभ 12.62 प्रतिशत के मार्जिन के साथ 1,439.14 करोड़ रुपये रहा। असाधारण मदों को छोड़कर परिचालन एबिटडा (सभी प्रावधानों से पूर्व का लाभ) 425.63 कर...